Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

पॉलिटेक्निक कॉलेज में राल्सन टायर्स का कैंपस ड्राइव 30 अप्रैल को

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में राल्सन टायर्स लिमिटेड कम्पनी की कैम्पस ड्राइव 30 अप्रैल को प्रात: 10 बजे से आयोजित की गई है। प्राचार्य शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा ने बताया कि यह कैम्पस ड्राइव ‘डिप्लोमा अप्रेंटिस ट्रेनीÓ और स्टूडेंट ट्रेनी के पदों के लिए है। कैम्पस ड्राइव में डिप्लोमा अप्रेंटिस ट्रेनी के पद के लिये शैक्षणिक योग्यता मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, टूल एंड डाई, ऑटोमोबाइल आदि शाखा में 2023, 2024 व 2025 के पास आउट और 2026 के अंतिम वर्ष के विद्यार्थी सम्मिलित हो सकते है। इसी प्रकार स्टूडेंट ट्रेनी पद के लिये मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, टूल एंड डाई, ऑटोमोबाइल, फिटर, वेल्डर, डीजल शाखा में वर्ष 2024, 2025 और 2026 पास आउट विद्यार्थी सम्मिलित हो सकते हैं। कैम्पस ड्राइव में सम्मिलित होने के इच्छुक विद्यार्थी आवश्यक दस्तावेज अपडेटेड बायोडाटा, पासपोर्ट फोटो, सभी शैक्षणिक मार्कशीट, सर्टिफिकेट ओरिजिनल व फोटोकॉपी तथा आधार कार्ड सहित उपस्थित हो सकते है।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply