Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

पुलिसकर्मी पर गाली-गलौज व धमकी के आरोप, पीड़ित ने एसपी से की शिकायत

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। श्यामानगर कॉलोनी निवासी सत्यप्रकाश पाराशर ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर हंडिया थाना क्षेत्र में पदस्थ पुलिसकर्मी जितेन्द्र वैष्णव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी ने फोन पर गाली-गलौज करते हुए वाहन खड़ा करने के लिए दबाव बनाया और मना करने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित के अनुसार 27 अप्रैल को उन्हें कॉल कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया और लगातार फोन कर मानसिक रूप से परेशान किया गया। आवेदन में यह भी उल्लेख है कि पूर्व में अवैध मांग पूरी न करने पर इस प्रकार का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़ित ने मामले में निष्पक्ष जांच कर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply