Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

अभिषेक ग्रीन वैली फेस-2 में कॉलोनाइजर पर मनमानी के आरोप, कलेक्टर से शिकायत

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। शहर की अभिषेक ग्रीन वैली फेस-2 कॉलोनी में कॉलोनाइजर की मनमानी को लेकर रहवासियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कॉलोनी में निर्माण करा रहे नवीन अग्रवाल ने कलेक्टर को आवेदन देकर कॉलोनाइजर पर लापरवाही और नियमों के उल्लंघन के आरोप लगाए हैं। शिकायत में बताया गया कि कॉलोनी में पिछले 7-8 महीनों से चेंबर चोक होने के कारण गंदा पानी बाहर फैल रहा है, जिससे बदबू और गंदगी की समस्या बनी हुई है। कई बार शिकायत करने के बावजूद कॉलोनाइजर द्वारा समस्या का समाधान नहीं कराया गया। आवेदन में यह भी आरोप है कि कॉलोनाइजर द्वारा पूर्व में राशि लेने के बाद भी कार्य नहीं कराया गया। साथ ही कॉलोनी में पार्क, स्ट्रीट लाइट, 11 केवी लाइन और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं भी अधूरी पड़ी हैं। ईडब्ल्यूएस प्लॉट नहीं बेचे जाने और टीडीआर/रजिस्ट्री के नियमों के उल्लंघन के भी आरोप लगाए गए हैं। पीड़ित ने कलेक्टर से मामले की जांच कर कॉलोनाइजर के खिलाफ कार्रवाई करने और कॉलोनी की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग की है।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply