Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

मोहिनी एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में भक्तिमय माहौल

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा।  मोहिनी एकादशी के पावन अवसर पर प्रताप सिटी कॉलोनी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में बाबा श्याम का आकर्षक श्रृंगार किया गया। मंदिर को सुंदर सजावट से सजाया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचे और जय श्री श्याम के जयकारों से परिसर गूंजता रहा। भक्तों ने श्रद्धा के साथ निशान अर्पित कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर बाबा श्याम की विशेष सजावट की गई, जिसमें मंदिर सेवक वरुण हरणे, नमन, अभिषेक, कपिल और अमित का सहयोग रहा।

2 Views
What do you think?

Leave a Reply