Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

बनारस-हडपसर अमृत भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ

2 min read
Text Size:

-भोपाल मंडल के यात्रियों को मिलेगा लाभ
अनोखा तीर, भोपाल। यात्रियों की सुविधा एवं बेहतर रेल संपर्क उपलब्ध कराने की दिशा में पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए बनारस-हडपसर अमृत भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन विशेष फेरे का संचालन किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 02531 बनारस-हडपसर उद्घाटन स्पेशल का शुभारंभ 28 अप्रैल 2026 को बनारस से शाम 16.45 बजे किया जाएगा। यह विशेष गाड़ी अत्याधुनिक अमृत भारत रेक (22 कोच) के साथ संचालित होगी, जिससे यात्रियों को आधुनिक एवं आरामदायक यात्रा सुविधा प्राप्त होगी। यह उद्घाटन विशेष ट्रेन पश्चिम मध्य रेलवे के बीना, रानी कमलापति, नर्मदापुरम, इटारसी एवं हरदा स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिससे भोपाल मंडल के यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा। रेल प्रशासन के अनुसार, इस ट्रेन के संचालन से पूर्व और पश्चिम भारत के बीच रेल संपर्क और अधिक सुदृढ़ होगा।
भोपाल मंडल में ट्रेन के प्रमुख ठहराव एवं समय सारणी
बीना स्टेशन पर आगमन 05:15 बजे एवं प्रस्थान 05:20 बजे, रानी कमलापति स्टेशन पर आगमन 07:35 बजे एवं प्रस्थान 07:40 बजे, नर्मदापुरम स्टेशन पर आगमन 08:50 बजे एवं प्रस्थान 08:55 बजे, इटारसी स्टेशन पर आगमन 09:25 बजे एवं प्रस्थान 09:30 बजे तथा हरदा स्टेशन पर आगमन 10:20 बजे एवं प्रस्थान 10:25 बजे निर्धारित है। इसके पश्चात ट्रेन खंडवा, भुसावल, जलगांव, मनमाड, कोपरगांव, अहिल्यानगर और दौंड कॉर्ड लाइन होते हुए अगले दिन 00:55 बजे हडपसर पहुंचेगी। रेल प्रशासन ने बताया कि इस उद्घाटन विशेष ट्रेन के नियमित संचालन के संबंध में सूचना पृथक से जारी की जाएगी। यह नई अमृत भारत सेवा यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आधुनिक यात्रा सुविधा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

4 Views
What do you think?

Leave a Reply