Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

भागवत कथा के तृतीय दिवस सृष्टि वर्णन व भक्त चरित्रों का रसपूर्ण वाचन

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, सोडलपुर। ग्राम के रहटगांव रोड स्थित मोती बाबा देवस्थान पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के तृतीय दिवस रविवार को कथा का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। व्यासपीठ पर विराजमान वृंदावन से पधारे पंडित मनोज महाराज ने सृष्टि वर्णन, ब्रह्मा आदि की उत्पत्ति तथा भागवत महिमा का विस्तार से वर्णन किया। कथा के दौरान महाराज ने भगवान के विभिन्न अवतारों, महाराज मनु के वंश विस्तार, देवताओं की उत्पत्ति तथा ध्रुव के चरित्र का भावपूर्ण वाचन किया। इसके साथ ही प्रियव्रत की कथा, राजा भरत का प्रसंग, ऋषभदेव की शिक्षाएं, प्राचीनवर्षी (प्राचीनबर्हि) की कथा और अजामिल के उद्धार का मार्मिक वर्णन कर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। महाराज ने नाम महिमा पर प्रकाश डालते हुए भक्त प्रहलाद की अटूट भक्ति का प्रेरणादायक प्रसंग सुनाया। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भक्ति रस में सराबोर होते नजर आए। आयोजकों ने बताया कि सोमवार को कथा के अंतर्गत भगवान राम एवं भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं।

6 Views
What do you think?

Leave a Reply