Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

महिला आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर निकाला पैदल मार्च

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के आह्वान पर आज भोपाल में महिला आरक्षण को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर पैदल मार्च निकाला गया। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सभी जिला अध्यक्षों को निर्देशित किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सांई ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने 18 सितम्बर 2023 को राज्यसभा में एवं 21 सितम्बर 2023 को लोकसभा में महिला आरक्षण बिल को पूर्ण समर्थन किया था और दोनों सदनों में बिल पास हो चुका था, लेकिन भाजपा सरकार ने इसे आज तक लागू नहीं किया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पुरजोर तरीके से मांग की है कि देश के प्रधानमंत्री यदि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देना चाहते हैं तो तत्काल 543 सीटों पर आरक्षण लागू करें, पूरा विपक्ष सरकार के साथ है। आज भोपाल पैदल मार्च में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 27 अप्रैल को विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाया है, जिसमें महिला आरक्षण बिल पर चर्चा होगी। कांग्रेस पार्टी ने प्रस्ताव रखा है कि यदि भाजपा सरकार महिला आरक्षण देना चाहती है तो 2023 के बिल को तत्काल लोकसभा की 543 सीटों एवं विधानसभा की 230 सीटों पर 33 प्रतिशत आरक्षण के रूप में लागू किया जाए। भोपाल में आयोजित पैदल मार्च में जिला अध्यक्ष मोहन सांई, सोनतलाई ब्लाक अध्यक्ष सुरेन्द्र बिश्नोई, सतीश भादू, भजन बेनीवाल, सतीश खोड़, अनिल बिश्नोई सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply