Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

केलनपुर में अधूरी नाली निर्माण से ग्रामीण परेशान

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। हरदा जिले के ग्राम केलनपुर में नाली निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अधूरी नाली के कारण गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है, जिससे आवागमन में दिक्कत के साथ-साथ बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार जिम्मेदार अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों ने प्रशासन से शीघ्र निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है, ताकि समस्या से राहत मिल सके।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply