Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

जिला जेल में विशेष जेल लोक अदालत का हुआ आयोजन

1 min read
Text Size:

-प्रकरण निराकरण उपरांत 2 बंदी हुए जेल से रिहा
अनोखा तीर, हरदा। म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष अरविंद रघुवंशी की अध्यक्षता में कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदा द्वारा बंदियों को शीघ्र एवं सुलभ न्याय प्रदान किये जाने के उददेश्य से जिला जेल हरदा में रविवार को विशेष जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया। ग्वालियर स्थित सेंट्रल जेल में इस विशेष जेल लोक अदालत का शुभारंभ मुख्य न्यायाधिपति, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय एवं मुख्य संरक्षक म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया। जिला हरदा से इस वर्चुअली शुभारंभ कार्यक्रम में प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अरविंद रघुवंशी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट व पीठासीन अधिकारी लवकेश सिंह, जिला रजिस्ट्रार एस.के. भदकारिया, जिला विधिक सहायता अधिकारी सौरभ दुबे, सहायक जेल अधीक्षक संतोष हरयाल, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल अनीस खान, असिस्टेंट लीगल एड काउंसिल श्रीमती अंतिमा चोलकर, खण्डपीठ के सुलहकर्ता सदस्य आर.सी. सोनी, पैरालीगल वॉलेंटियर्स, जेल एवं जिला प्राधिकरण का स्टॉफ उपस्थित रहा।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply