Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

बड़झिरी अग्निकांड…

2 min read
Text Size:

-पीड़ित मानव की सेवा को महिला संस्थाओं ने बनाया धर्म, 8 परिवारों को दी राहत सामग्री
अनोखा तीर, सिराली। पीड़ित मानव की सेवा ही सच्ची माधव सेवा है। इसी भाव को आत्मसात करते हुए हरदा की विभिन्न महिला सामाजिक संस्थाओं ने एक सराहनीय पहल की। वनग्राम बड़झिरी में हाल ही में हुई अग्नि दुर्घटना में 8 परिवारों के मकान जलकर खाक हो गए, जिससे प्रभावित परिवारों के सामने जीवनयापन का गंभीर संकट खड़ा हो गया। इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही शहर की कई महिला संस्थाएं एकजुट होकर बड़झिरी पहुंचीं और पीड़ित परिवारों को आवश्यक राहत सामग्री वितरित कर मानवीय संवेदनाओं का परिचय दिया। इस सेवा कार्य में मारवाड़ी अग्रवाल समाज न्यास, जीन माता समिति, सेवा भारती मध्य भारत, मध्य प्रदेश वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन हरदा इकाई, मध्यप्रदेश अग्रवाल महिला महासभा एवं अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की सक्रिय भागीदारी रही। संस्थाओं द्वारा जरूरतमंद परिवारों को उपयोगी सामग्री उपलब्ध कराई गई, जिसमें 16 टीन, 8 बड़ी पेटी, 8 कोठी, 8 बाल्टी, 25 बर्तनों के सेट, दैनिक उपयोग की किट (सर्फ, साबुन आदि), चावल, आटा, मसाले, साड़ी, कपड़े, अचार, डिब्बे, बिस्किट, नाश्ता सहित अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल रहीं। सभी संस्थाओं की महिला सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की, उनका हाल जाना और उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। इस दौरान उपस्थित महिलाओं ने कहा कि संकट की घड़ी में समाज का हर व्यक्ति एक-दूसरे के साथ खड़ा रहे, यही सच्ची मानवता है। इस मौके पर सिराली के समाजसेवी कुंज बिहारी सोमानी ने कहा कि यह सेवा कार्य न केवल राहत पहुंचाने का माध्यम बना, बल्कि समाज में सहयोग और संवेदनशीलता की एक मजबूत मिसाल भी प्रस्तुत करता है। उन्होंने प्रभावित जनों को क्षेत्रभर से मिल रही सहायता को सर्व धर्म समाज के लिए अनुकरणीय बताया।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply