Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

प्राकृतिक खेती से कृषकों को अवगत कराया

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। मिशन हैप्पी हरदा के अंतर्गत डॉ. सीवी रमन विश्वविद्यालय खंडवा एवं हरदा की सिविल सोसाइटी के साथ मिलकर 100 एकड़ में प्राकृतिक खेती करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए ग्राम पानतलाई में गत दो वर्ष से सत्यशिव फार्म पर 25 एकड़ में प्राकृतिक खेती का अनुसंधान किया जा रहा है। प्राकृतिक खेती के तरीकों के अवलोकन एवं चर्चा के उद्देश्य से ग्रामीण बैंक सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण समिति हरदा के कर्मचारियों ने पानतलाई में बैठक की और अपने-अपने घर में प्राकृतिक खेती शुरू करने की बात कही। इसमें विनोद पालीवाल, रामचंद्र गुर्जर, देवेंद्र वागरे, महेश विश्नोई, अनिल दुबे एवं उनके साथी उपस्थित थे। नीमगांव के प्रगतिशील किसान राम दयाल झुरिया ने अपने गांव में इस कार्य को अतिशीघ्र शुरू कराने के लिए सहमति दी। रमन क्षेत्रीय संसाधन केंद्र के क्षेत्रीय समन्वयक उमेश शर्मा ने बताया कि किसानों की तैयार फसल किसानों से खरीदी जाएगी, जिससे किसानों को अधिक लाभ मिलने के साथ-साथ उनकी भूमि का सुधार भी होगा।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply