Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

किसान आंदोलन के लिए गांव-गांव कर रहे संपर्क

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। 28 अपै्रल को प्रस्तावित विशाल किसान आंदोलन को लेकर किसानों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। इस अभियान के तहत नितिन बद्री प्रसाद जोशी कनारदा, राघवेन्द्र पारे और उनकी टीम द्वारा विभिन्न गांवों में पहुंचकर किसानों को आंदोलन की जानकारी दी जा रही है। टीम ने ग्राम भाटपरेटिया, कोटल्याखेड़ी, रूपीपरेटीया, मनियाखेड़ी, सोहागपुर, पानतलाई, छीदगांव, बालागांव, झुंडगांव, बरखेड़ी मगरधा, झुंडगांव कुकराबाद, रहटा, बूंदडा, जिजगाव, नकबाड़ा, सिरकांबा, झाड़पा, कासरनी और रहटगांव में व्यापक संपर्क किया। इस दौरान बड़ी संख्या में किसानों ने आंदोलन में शामिल होने की सहमति जताई और सक्रिय भागीदारी का भरोसा दिलाया। किसान नेताओं का कहना है कि आंदोलन को सफल बनाने के लिए लगातार गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक किसान इसमें शामिल होकर अपनी मांगों को मजबूती से रख सकें।

2 Views
What do you think?

Leave a Reply