Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

आज दो घंटे बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति  

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। आज 27 अपै्रल सोमवार सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक 11 केवी गुप्तेश्वर मंदिर फीडर पर विभाग द्वारा खेड़ीपुरा एवं सोनपुल क्षेत्र में दो 100 केवीए के अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे। इस आवश्यक कार्य के चलते संबंधित फीडर से जुड़ी विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रखी जाएगी। विभागीय जानकारी के अनुसार, बढ़ते विद्युत भार और उपभोक्ताओं को बेहतर व सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं। कार्य के दौरान सुरक्षा कारणों से विद्युत प्रवाह पूरी तरह बंद रहेगा। इस अवधि में श्रीराम कॉलोनी, खेड़ीपुरा, घंटाघर, गौर कॉलोनी, नेहरू कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। विद्युत विभाग ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद जताया है।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply