Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

गायों को आश्रम से चुराकर रेलवे ट्रैक पर बांधी, पांच गायों की मौत

2 min read
Text Size:

-हिन्दू संगठन ने की आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग  
अनोखा तीर, हरदा। हरदा जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र में गंजालेश्वर आश्रम से पांच गोवंशीय पशुओं को चुराकर रेलवे ट्रैक पर बांधने का मामला सामने आया है। शनिवार रात हुई इस घटना में ट्रेन की चपेट में आने से सभी गायों की मौत हो गई। रविवार सुबह छिदगांव मेल क्षेत्र में ट्रैक के पास शव मिले, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अज्ञात आरोपियों ने आश्रम से मवेशियों को चुराया और उन्हें रस्सी से रेलवे ट्रैक पर बांध दिया। इसके बाद ट्रेन गुजरने से सभी पशु उसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी रही। सूत्रों के अनुसार, आश्रम के कर्मचारियों का दो दिन पहले किसी से विवाद हुआ था, जिसे घटना से जोड़कर देखा जा रहा है।
आरोपी गिरफ्तार करने की मांग
घटना के विरोध में हिंदूवादी संगठनों ने करीब तीन घंटे तक प्रदर्शन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने प्रशासन को तीन दिन का समय देते हुए कार्रवाई की मांग रखी। एसडीओपी आकांक्षा तलया ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मवेशियों को ट्रैक पर बांधने के कारण उनकी मौत हुई और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।  पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संदिग्धों की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाई जा रही है। प्रशासन ने मामले में जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

2 Views
What do you think?

Leave a Reply