-राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन, किया मंथन
अनोखा तीर, हरदा। हरदा के जिला पंचायत सभागृह में राष्ट्रीय पंचायत दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले की पांच ग्राम पंचायतों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंजलि जोसेफ ने राष्ट्रीय पंचायत दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शनसिंह गहलोत ने पंचायतों के सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी, जबकि जिला पंचायत सदस्य ललित पटेल ने पंचायत सशक्तिकरण में जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत हरदा के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
इन पंचायतों को मिला सम्मान
पिपल्या खुदिया पंचायत को स्वच्छ भारत मिशन के तहत सर्वाधिक व्यक्तिगत शौचालयों की जियो-टैगिंग के लिए सम्मानित किया गया।
-नगाबामाल पंचायत को ‘वॉश एंड व्हीलÓ कार्यक्रम में सर्वाधिक सेवाएं पूर्ण करने पर पुरस्कृत किया गया।
-धनगांव पंचायत को मनरेगा जल गंगा अभियान के अंतर्गत समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के लिए सराहा गया।
मुक्तापुर पंचायत को ई-केवाईसी में बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मान मिला।
-पिपल्या कला पंचायत को भी ई-केवाईसी कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।V

