Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी

1 min read
Text Size:

-22 घायल, 5 गंभीर जिला अस्पताल रेफर
अनोखा तीर, सिराली। मंगलवार शाम लगभग 5 बजे जिनबानिया-खुदिया मार्ग के बीच एक बड़ा हादसा हो गया। खेत से मक्का काटकर लौट रहे मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 22 मजदूर घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराली पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों ने जांच के बाद 5 घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय हरदा रेफर किया। गंभीर घायलों में मुनिया 35 वर्ष, सुनीता 23 वर्ष, अक्षरा 15 वर्ष, गुड्डी 18 वर्ष और सुमन 30 वर्ष शामिल हैं। वहीं अन्य 17 घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। इनमें सुरेश उम्र15 वर्ष , गंगा 13 वर्ष , दीपक 18 वर्ष , शकुन 15, रजनी 15, सलोनी 15, ललिता 16, राधिका 24, किरण 16, लक्ष्मी 17, माया 15, बबीता 15, सौम्य 20, लीला 35, पार्वती 30, सुनीता 12 और नंदिनी 18 वर्ष शामिल हैं। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य केंद्र पहुंची पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

36 Views
What do you think?

Leave a Reply