Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

आज केंद्रीय मंत्री की उपस्थिति में होगा नए बस स्टैंड का भूमिपूजन  

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। शहरवासियों के लिए बहुप्रतीक्षित नवीन बस स्टैंड निर्माण को लेकर एक महत्वपूर्ण चरण आज पूरा होने जा रहा है। ले-आउट फाइनल होने के बाद इस महत्वाकांक्षी परियोजना का भूमिपूजन कार्यक्रम आज आयोजित किया जाएगा।  कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उईके करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल उपस्थित रहेंगे। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न होगा। करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह अत्याधुनिक बस स्टैंड शहर के लिए बड़ी सौगात माना जा रहा है। लंबे समय से पुराने बस स्टैंड के अभाव में हो रही असुविधाओं के बीच नए बस स्टैंड के निर्माण से यात्रियों और व्यापारियों दोनों को राहत मिलने की उम्मीद है। भूमिपूजन के साथ ही निर्माण कार्य को तेज गति देने की दिशा में कदम बढ़ाए जाएंगे और तय समय-सीमा के भीतर इसे पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।
अनुबंध और समय-सीमा
नियमों और अनुबंध के अनुसार, यह निर्माण कार्य उत्तर प्रदेश की एक निर्माण कंपनी को सौंपा गया है। कंपनी को तय समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूरा करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। कार्य शुरू होने की तिथि से 9 माह की अवधि के भीतर इसे पूर्ण करना अनिवार्य होगा।

46 Views
What do you think?

Leave a Reply