Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

नि:शुल्क नेत्र जांच, मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर संपन्न

2 min read
Text Size:

-60 मरीजों की जांच, 15 चिन्हित
अनोखा तीर, सिराली। सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए रविवार को सिराली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नि:शुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मिशय नेत्रालय एवं मीरा होप फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में तथा जिला अंधत्व निवारण समिति के सहयोग से आयोजित हुआ। सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक चले इस शिविर में क्षेत्र के बड़ी संख्या में मरीजों ने भाग लिया। कुल 60 मरीजों की आंखों की जांच की गई, जिनमें से 15 मरीजों में मोतियाबिंद की समस्या पाई गई। इन मरीजों को विशेष जांच के बाद ऑपरेशन हेतु चिन्हित किया गया है। सभी चयनित मरीजों का नि:शुल्क ऑपरेशन मिशय नेत्रालय में किया जाएगा। शिविर में नेत्र सहायक छत्राणी चंद्रवंशी ने मरीजों की प्राथमिक जांच की। वहीं अनुभवी नेत्र चिकित्सक डॉ. प्रमोद भूमरकर के मार्गदर्शन में मरीजों को उचित परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया। शिविर के सफल संचालन में शुभम राठौड़, हबीब मंसूरी एवं हेमराज का विशेष योगदान रहा। आयोजन से पूर्व मरीजों को आधार कार्ड, वोटर आईडी, राशन कार्ड तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने के निर्देश दिए गए थे। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन की अपेक्षा जताई है।

53 Views
What do you think?

Leave a Reply