Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

दूसरे सावे का गणगौर उत्सव 12 अप्रैल से  

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, सोडलपुर। क्षेत्र में दूसरे सावे का पारंपरिक गणगौर उत्सव 12 अप्रैल, रविवार से शुरू होगा। उत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। नौ दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में प्रतिदिन महिलाएं आम के वृक्ष के नीचे पारंपरिक पाती खेलेंगी और लोक परंपराओं का निर्वहन करेंगी। उत्सव के दौरान क्षेत्र सहित आसपास के जिलों से आने वाली मंडलियां माता रानी के सजे-धजे पंडालों में अपनी आकर्षक प्रस्तुतियां देंगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहेगा। करीबी ग्राम आलमपुर में इस बार गणगौर उत्सव का आयोजन ओम प्रकाश फुलरे के निवास पर किया जाएगा। यहां प्रतिदिन अलग-अलग आमंत्रित मंडलियां अपनी प्रस्तुतियां देंगी, जिससे श्रद्धालुओं को विविध सांस्कृतिक रंग देखने को मिलेंगे। गणगौर उत्सव को लेकर महिलाओं और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों द्वारा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

43 Views
What do you think?

Leave a Reply