Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

खाटू श्याम बाबा का 13 अप्रैल को भव्य कीर्तन एवं भजन संध्या

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, सोडलपुर। ग्राम में काकड़ वाली इमली, रहटगांव रोड स्थित स्थल पर 13 अप्रैल, सोमवार को रात्रि 8.30 बजे से खाटू श्याम बाबा का भव्य कीर्तन एवं भजन संध्या का आयोजन रखा गया है। यह आयोजन श्याम इच्छा तक निरंतर चलेगा, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। आयोजन में पाली (राजस्थान) की सुप्रसिद्ध भजन गायिका सोनू सिसोदिया तथा शाजापुर के भजन गायक देवेंद्र मेवाड़ा अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर करेंगे। कार्यक्रम के दौरान बाबा का भव्य दरबार सजाया जाएगा। साथ ही अखंड ज्योत, छप्पन भोग, पुष्प एवं इत्र वर्षा के पश्चात महाआरती का आयोजन किया जाएगा। आयोजक सोनू-संतोष भाटी ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भजन संध्या में शामिल होने और धर्म लाभ लेने की अपील की है।

51 Views
What do you think?

Leave a Reply