Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

नागरिकों के लिए शीतल प्याऊ का शुभारंभ

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, टिमरनी। न्यू मार्केट टिमरनी में पानी की टंकी के पास स्थित प्रतीक्षालय के पास दुकानदारों ने भीषण गर्मी को देखते हुए नगर में ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों के लिए पानी के प्याऊ की व्यवस्था की है। नर को नारायण मानकर दुकानदारों द्वारा यह कार्य किया गया। विगत दो-तीन वर्षों से पानी की टंकी के पास स्थित प्रतीक्षालय के पास सभी दुकानदार इस प्रकार की व्यवस्था करते आ रहे हैं, जिससे राहगीरों और ग्रामीणों को गर्मी में राहत मिल सके।

57 Views
What do you think?

Leave a Reply