Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संवाद कार्यक्रम आयोजित

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, खिरकिया। खिरकिया। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जन अभियान परिषद ब्लॉक खिरकिया की नवांकुर कृष्णा रेखा सामाजिक सेवा संस्था द्वारा जल संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वयक विनीता शाह ने जल संरक्षण एवं जल स्रोतों की साफ-सफाई के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि यदि आज जल संचय के बारे में नहीं सोचा गया, तो भविष्य में जल संकट भीषण रूप ले सकता है और आने वाली पीढ़ियां इसके लिए जिम्मेदार ठहराएंगी। कार्यक्रम में जल संचय को लेकर परामर्शदाताओं ने अपने-अपने विचार रखे तथा जल संरक्षण के लिए शपथ दिलाई गई। साथ ही उपस्थित लोगों को प्रेरित किया गया कि वे अपने-अपने ग्राम में जल दूत बनकर जल संरक्षण के लिए कार्य करें। इस दौरान परामर्शदाता मनोज राय, मुकेश कुम्हारे, अपेक्षा दशोरे, अंजना श्रीवास्तव, ऋषि विश्नोई, नवांकुर संस्था प्रभारी आशीष राजपूत एवं मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

38 Views
What do you think?

Leave a Reply