Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

राजीव मोहता बने अध्यक्ष  

2 min read
Text Size:

-महेश्वरी समाज की नई कार्यकारिणी का गठन
अनोखा तीर, हरदा। नगर महेश्वरी समाज की बैठक शनिवार रात्रि 8.30 बजे कन्हैया मंदिर में आयोजित की गई। बैठक में चुनाव प्रभारी प्रमोद साबू की उपस्थिति में समाज की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक के दौरान अध्यक्ष पद के लिए श्याम छापरवाल द्वारा राजीव मोहता का नाम प्रस्तावित किया गया, जिस पर समाजजनों ने सहमति जताते हुए उनका निर्विरोध चयन किया। नवगठित कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के रूप में बल्लभ तोषनीवाल, सचिव गिरीराज तोतला, सह सचिव विजय कोठारी तथा कोषाध्यक्ष महेश मूंदड़ा को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही संगठन एवं प्रचार-प्रसार मंत्री के रूप में राजीव साबू तथा सांस्कृतिक मंत्री के रूप में विजय बागड़ को नियुक्त किया गया। सदस्य के रूप में श्याम छापरवाल, नरोत्तम कोठारी, डॉ. बृजेश हेड़ा और नारायण दास तोतला को मनोनीत किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव मोहता ने कहा कि समाज को संगठित रखते हुए विकास की दिशा में आगे बढ़ाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत एक ही माला पहनाकर किया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विजय सोमानी ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। इस दौरान वर्तमान अध्यक्ष दिनेश राठी, वर्तमान सचिव मुरलीधर मूंदड़ा सहित वरिष्ठ सदस्य जयप्रकाश राठी, पुरुषोत्तम सोमानी, शंभू सोमानी, महेश सादानी, जिला सचिव अमित तोषनीवाल, संजय हुरकट एवं अन्य समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

26 Views
What do you think?

Leave a Reply