Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 304 मरीजों ने लिया स्वास्थ्य लाभ

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, खिरकिया। नर सेवा ही नारायण सेवा के संकल्प के साथ विश्व नवकार दिवस के उपलक्ष्य में 5 अप्रैल, रविवार को नगर के समता भवन परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन श्री श्वेतांबर जैन श्री संघ, खिरकिया एवं वेलनेस सेंटर, हरदा के संयुक्त तत्वावधान में किया गया, जो दोपहर 11 बजे से 4 बजे तक चला। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएं प्रदान की, जिससे क्षेत्रीय नागरिकों को उच्च स्तरीय चिकित्सा और परामर्श मिल सका। शिविर में हाथ-पैर और जोड़ों के दर्द, गठिया, साइटिका, लकवा एवं न्यूरो संबंधी रोगों के उपचार के लिए आयुर्वेदाचार्य डॉ अमन गिरी, कील-मुंहासे, झुर्रियां, सोरायसिस, एक्जिमा एवं कॉस्मेटोलॉजी संबंधी परामर्श के लिए त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ शिवम सातनकर, स्त्री एवं प्रसूति रोग, बांझपन और अन्य महिला स्वास्थ्य समस्याओं के निराकरण के लिए महिला रोग विशेषज्ञ डॉ प्रेरणा धमनानी अग्रवाल तथा पाइल्स, गैस, एसिडिटी, फिशर और अपच जैसी समस्याओं के लिए गुदा एवं पेट रोग विशेषज्ञ डॉ शिवम अवस्थी एवं वेलनेस सेंटर संचालक डॉक्टर आदर्श शुक्ला एम.डी. ने सेवाएं दीं। शिविर में नगर एवं क्षेत्र के कुल 304 मरीजों का नि:शुल्क उपचार एवं मार्गदर्शन किया गया। इस पुनीत कार्य में आयोजक के रूप में श्री श्वेतांबर जैन श्री संघ, खिरकिया एवं सरपंच संघ, खिरकिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में पवन मुणोत, रूपेश भंडारी, मयूर विनायक, पारस चोरड़िया, रौनक सांड, अमम समदड़िया, श्रेणिक भंडारी, पंकज कोटेचा, राजकुमार रांका, निर्मल विनायक, मोहन सोनी, पनराज मुणोत, बसंत भंडारी सहित समता महिला मंडल एवं नगर के बद्रीप्रसाद पटेल, रानू पटेल, सुनील जैन, अजीत राजपाल, यश पांडे, दिनेश अग्रवाल, आनंद टैगोर आदि की सक्रिय सेवा सराहनीय रही। वेलनेस सेंटर हरदा के कीर्ति पाटनी ने क्षेत्र के नागरिकों से अधिक से अधिक लाभ उठाने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की। शिविर के अंत में डॉक्टर्स टीम का तिलक एवं माला पहनाकर अभिनंदन किया गया।

26 Views
What do you think?

Leave a Reply