Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

सुरक्षा गार्ड-सुपरवाइजर पदों के लिए भर्ती हेतु लगेंगे शिविर

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तत्वावधान में जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर उपलब्ध कराने के लिए ‘एसआईएसÓ केन्द्रीय प्रशिक्षण केन्द्र रीजनल ट्रेनिंग नीमच द्वारा जिले के विभिन्न विकासखंडों में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर सीधी भर्ती के लिए रोजगार कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। जिला परियोजना प्रबन्धक रामनिवास कालेश्वर ने बताया कि ये शिविर जनपद पंचायत टिमरनी में 7 अप्रैल, जनपद पंचायत खिरकिया में 8 अप्रैल तथा जनपद पंचायत हरदा में 9 अप्रैल को सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। श्री कालेश्वर ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को कक्षा 8वीं पास या उससे ऊपर, आयु सीमा 18 वर्ष से 38 वर्ष के बीच, ऊंचाई न्यूनतम 163 सेंटीमीटर और वजन कम से कम 48 किलोग्राम होना आवश्यक है। उन्होने संबंधित विकासखंडों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इन शिविरों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें ताकि पात्र युवाओं को इसका लाभ मिल सके।

29 Views
What do you think?

Leave a Reply