Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

भाजपा का 46वां स्थापना दिवस आज

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। भाजपा का ४६ स्थापना दिवस आज हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। मंडल अध्यक्ष नितेश बादर ने बताया कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस आज हरदा नगर के 79 बूथों पर मनाया जाएगा। इस अवसर पर पार्टी महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर नमन किया जाएगा तथा पार्टी की रीति-नीति एवं इतिहास पर उपस्थित वक्ताओं द्वारा उद्बोधन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने घर पर भाजपा का झंडा फहराएगा। स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यालय में सभी तैयारियों पूर्ण कर ली गई हैं। आज 6 अप्रैल को कमल कुंज कार्यालय में बड़े धूमधाम और गाजे-बाजे के साथ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा।

28 Views
What do you think?

Leave a Reply