Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

इंडियन डेंटल एसोसिएशन, हरदा शाखा का स्थापना समारोह संपन्न

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। इंडियन डेंटल एसोसिएशन हरदा शाखा द्वारा स्थापना समारोह एवं मुख्य व्याख्यान का आयोजन गरिमामय वातावरण में 5 अप्रैल को होटल बागबान हरदा में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में इंडियन डेंटल एसोसिएशन मध्य प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. जी.डी. अवधीया, मानद सचिव डॉ. राजीव श्रीवास्तव, इंडियन डेंटल एसोसिएशन सेंट्रल काउंसिल के मेंबर डॉ. मनीष वर्मा, हरदा जिले के सीएमएचओ डॉ. एचपी सिंह, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारी, जिले के 35 दंत चिकित्सक एवं खातेगांव, सतवास के युवा चिकित्सकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। श्री गणेशजी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई। डॉ. अमित भारद्वाज द्वारा डिजिटल डेंटिस्ट्री विषय पर मुख्य व्याख्यान दिया गया, जिसमें उन्होंने आधुनिक दंत चिकित्सा में डिजिटल तकनीकों के महत्व एवं उपयोग पर प्रकाश डाला। व्याख्यान के उपरांत प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित हुआ, जिसमें उपस्थित चिकित्सकों ने अपने प्रश्न रखे। मानद सचिव डॉ.राजीव श्रीवास्तव द्वारा डॉ.अमित भारद्वाज का सम्मान किया गया। तत्पश्चात ब्रांच इंस्टॉलेशन समारोह का शुभारंभ हुआ। अतिथियों का परिचय डॉ. प्रियंका शुक्ला ने कराया एवं उनका सम्मान किया गया, जबकि स्थानीय पदाधिकारियों का परिचय डॉ. ऋतिका विजयवर्गीय ने कराया। अध्यक्ष डॉ. जी.डी. अवधीया ने अपने संबोधन में संगठन की भूमिका एवं दंत चिकित्सकों के योगदान पर विचार व्यक्त किए। मानद सचिव डॉ. राजीव श्रीवास्तव तथा डॉ. मनीष वर्मा ने भी अपने विचार साझा किए। इसके पश्चात शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ, जिसमें नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस अवसर पर डॉ. विपुल बांगर्ड ने सचिव पद की तथा डॉ. आदर्श भारद्वाज ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की। नव-निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. मेधा विवेक भुस्कुटे, कृत्रिम दंत शास्त्र विशेषज्ञ, टिमरनी ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में संगठन के भविष्य के लक्ष्यों एवं योजनाओं को साझा किया। तंबाकू के संबंध में सामुदायिक जन-जागरूकता एवं स्कूल आउटरीच कार्यक्रमों को शाखा की आगामी प्रमुख गतिविधियों के रूप में विशेष रूप से रेखांकित किया। कार्यक्रम में को-स्पॉन्सर के रूप में सहयोग देने वाले एचसीजी ग्रुप इंदौर से पधारे कैंसर सर्जन डॉ. प्रणय भंडारी को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आशा बांगड एवं डॉ. श्रेया अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. विपुल बांगर्ड द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यह आयोजन न केवल ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि दंत चिकित्सा क्षेत्र में सहयोग, नवाचार एवं संगठनात्मक सुदृढ़ता को नई दिशा देने वाला सिद्ध हुआ।

50 Views
What do you think?

Leave a Reply