Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

आपदा में अवसर

2 min read
Text Size:

-गैस एजेंसियां कर रहीं अवैध वसूली
अनोखा तीर, हरदा। एक ओर देश ही नहीं, पूरे विश्व में रसोई गैस एवं पैट्रोलियम पदार्थों को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। पेट्रोलियम कंपनियां और सरकार अत्यधिक नुकसान उठाकर किसी तरह रसोई गैस की आपूर्ति उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर विभिन्न कंपनियों की गैस एजेंसियोंं ने आई इस पेट्रोलियम पदार्थ की आपदा को अवसर के रूप में ले लिया है। जहां गैस एजेंसियों द्वारा उपभोक्ताओं को होम डिलेवरी सेवा देना बंद कर दिया है, वहीं दूसरी ओर महंगे दामों पर गैस नली से लेकर अन्य उत्पाद अनिवार्यता लागू कर उपभोक्ताओं से मोटी राशि वसूली जा रही है। हरदा जिला मुख्यालय स्थित प्रभा भारत गैस एजेंसी द्वारा हर उपभोक्ता को १९० रुपए की गैस सिलेंडर नली लेने के लिए बाध्य किया जा रहा है। वहीं होम डिलेवरी बंद करते हुए प्रति उपभोक्ता से होम डिलेवरी चार्ज की भी राशि २५ से ३० रुपए अधिक वसूली जा रही है। रोजाना भीषण गर्मी में सैकड़ों की भीड़ में उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी आफिस के सामने लाईन लगाना पड़ रही है। वहीं दूसरी ओर कई किलोमीटर दूर जाकर गैस एजेंसी के गोदाम से महंगे दामों पर गैस सिलेंडर लेना पड़ रहा है।
गैस टंकियों की हो रही कालाबाजारी
हरदा जिला प्रशासन की नांक के नीचे गैस टंकियों की कालाबाजारी का धंधा जोरों पर चल रहा है। गैस टंकियों की यह कालाबाजारी कोई और नहीं कर रहा, बल्कि गैस एजेंसी संचालक और सेल्स मेन आपदा के इस मौके को बड़ी धन राशि कमाने का जरिया बना लिया है। २ हजार से लेकर २५०० रुपए तक गैस टंकी ब्लैक में आसानी से उपलब्ध हो रही है और इन ब्लैक की टंकियों का चाय की दुकान से लेकर बड़े-बड़े होटलों में उपयोग किया जा रहा है। न तो इस ब्लैक मार्केटिंग को रोकने के लिए जिला प्रशासन कोई कार्यवाही कर रहा है और न ही पुलिस ने अब तक कोई कार्यवाही की है।

41 Views
What do you think?

Leave a Reply