Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर जमकर साधा निशाना

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने हरदा दौरे के दौरान सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने मंच से ऐलान किया कि 9 अप्रैल को पूरे प्रदेश में कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को तारीख पर तारीख दे रही है। किसानों की उपज निकले एक माह से अधिक समय हो गया है, लेकिन समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू नहीं की गई है, जिससे किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मंडियों में किसान गेहूं, मक्का सहित अन्य उपज ओने-पौने दाम पर बेचने को मजबूर हैं और उनका शोषण हो रहा है। महंगाई की मार हर वर्ग पर पड़ रही है। यह सरकार पूंजीपतियों के पक्ष में काम कर रही है, जहां एक ओर पूंजीपतियों के कर्ज माफ किए जा रहे हैं, वहीं किसानों से मनमाने तरीके से कर्ज वसूली की जा रही है। किसानों के सामान कुर्क किए जा रहे हैं और बिजली भी महंगी कर दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि लाखों किसानों पर बिजली के झूठे प्रकरण बनाए गए हैं। जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों और गरीबों की लड़ाई अंतिम सांस तक लड़ेगी। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा और गरीबों को मुफ्त बिजली दी जाएगी। कार्यक्रम में खिरकिया से हरदा तक विभिन्न स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान जिला प्रभारी रचना जैन, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सांई, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय सलाहकार हेमंत टाले, विधायक डॉक्टर रामकिशोर दोगने, टिमरनी विधायक अभिजीत शाह, जिला संगठन महासचिव गोविंद सूरमा, पूर्व जिला अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पंवार, सुप्रिया पटेल, रैना पालीवाल, प्रमिला सिंह ठाकुर, सूरज सिंह राजपूत, सोनतलाई ब्लाक अध्यक्ष सुरेन्द्र बिश्नोई, हरदा ब्लाक अध्यक्ष गोविंद व्यास, खिरकिया नगर अध्यक्ष आशुतोष कोठारी, खिरकिया ब्लाक अध्यक्ष शंकर सोलंकी, खिरकिया जनपद अध्यक्ष रानू दशरथ पटेल, विजय सूरमा, आत्माराम पटेल, राधेश्याम सिरोही, आदित्य गार्गव, बल्ली पटेल, सुनील कावा, शरद कावा, प्रद्युम्न कुशवाह, लोकेश जायसवाल, सुनील सिंह राजपूत, सुगन भंडारी, बंटी वर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

40 Views
What do you think?

Leave a Reply