Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

सियॉन-रे इंटरनेशनल स्कूल के छात्र भव्यांश ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, खिरकिया। नगर के सियॉन-रे इंटरनेशनल स्कूल के छात्र भव्यांश पिता भवानी सिंह ठाकुर, कक्षा छठवीं ने अखिल भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में भाग लेकर जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर शाला एवं परिवार का नाम रोशन किया। छात्र की इस उपलब्धि पर तहसीलदार मैडम लवीना घागरे, एस.आई. आदित्य करदाडे छिपाबड़, शाला के संस्थापक जयसिंह राजपूत एवं संस्था के प्राचार्य अमित भार्गव द्वारा प्रशस्ति पत्र, मेडल और सम्मान राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संचालक जयसिंह राजपूत ने शाला के समस्त विद्यार्थियों को निरंतर अभ्यास करने तथा पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी रुचि लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्राचार्य अमित भार्गव, उपप्राचार्य सोनम आहूजा सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।

60 Views
What do you think?

Leave a Reply