Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

12 अप्रैल से गणगौर महोत्सव की धूम

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, टेमागांव। बरुड़घाट क्षेत्र में भुआंणा आंचल का प्रसिद्ध गणगौर महोत्सव इस वर्ष 12 अप्रैल से 20 अप्रैल तक हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। वैशाख माह के दूसरे सावे के अवसर पर आयोजित इस नौ दिवसीय उत्सव में क्षेत्रभर में विशेष उत्साह देखने को मिलेगा। गांव के बंशीलाल चौधरी के निवास पर माता रनूवाई एवं धनियर राजा को पावनी दी गई है। आयोजन के दौरान दिन में महिलाएं आम के बगीचों में पाती खेलने जाएंगी, वहीं प्रतिदिन रात्रि में आसपास के गांवों के श्रेष्ठ गणगौर मंडलों द्वारा आकर्षक वेशभूषा में रंगारंग प्रस्तुतियां दी जाएंगी। आयोजक बंशीलाल चौधरी एवं उनके परिवार ने क्षेत्र की समस्त जनता से इस भव्य आयोजन में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की है।

91 Views
What do you think?

Leave a Reply