Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

कान्हा बाबा चौक पर रक्तदान शिविर आयोजित, 25 यूनिट रक्त संग्रहित

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, सोडलपुर। श्याम परिसर के तत्वावधान में शुक्रवार को ग्राम के कान्हा बाबा चौक पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं और समाजजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 25 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में अभिषेक बटाने, प्रीतम खोरे, सचिन चौधरी, अनिल गुर्जर, निखिल पटेल, राधासरण चौधरी, रूपम मांगुल्ले, पंकज सहित अन्य समाजजनों ने भाग लेकर मानव सेवा का संदेश दिया। शिविर के सफल संचालन में जिला चिकित्सालय हरदा के ब्लड बैंक की टीम का विशेष सहयोग रहा। टीम में लेब टेक्नीशियन सिमरन गौर, चंचल कबड़कर, महक बकोरिया, जय सोनकर एवं पवन धनगर ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है, जिससे जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है।

62 Views
What do you think?

Leave a Reply