Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

खिरकिया में आज 5 घंटे बंद रहेगी बिजली

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा।  तहसील खिरकिया में शनिवार 4 अप्रैल को कई इलाकों की बिजली गुल रहेगी। बिजली कंपनी सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक मेंटेनेंस (सुधार कार्य) करेगी, जिस वजह से कुल 5 घंटे सप्लाई बंद रहेगी। बिजली कंपनी के मुताबिक, यह काम 33/11 केवी उपकेंद्र से जुड़े 11 केवी फीडर पर किया जाना है। इस दौरान फीडर से जुड़े सभी क्षेत्रों में बिजली पूरी तरह बंद रहेगी। कंपनी ने बताया है कि लाइनों को ठीक करने और भविष्य में फाल्ट रोकने के लिए यह मेंटेनेंस जरूरी है। बिजली विभाग के प्रबंधक प्रदीप डोले ने बताया कि काम की जरूरत के हिसाब से बिजली बंद रहने का समय थोड़ा घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है और सलाह दी है कि वे सुबह 10 बजे से पहले अपने जरूरी काम निपटा लें।

34 Views
What do you think?

Leave a Reply