Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

कचरा फैंकने गए बालक को लगा करंट

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। शहर की बंगाली कॉलोनी में एक बालक कचरा फेंकने गया था, इस दौरान खंभे के अर्थिंग में फैले करंट की चपेट में आने से बेहोश हो गया। लोगों ने देखा तो उसे लकड़ी से दूर किया, इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार बंगाली कॉलोनी निवासी अलीम (14) पिता अकिल खान शाम के समय घर का कचरा फेंकने के लिए बाहर निकला। लौटते समय रास्ते में लगे बिजली के खंभे की अर्थिंग से हाथ लगाने पर उसे करंट लगा और वह अर्थिंग के तार से चिपक गया। उसके चिल्लाने पर आसपास के लोग दौड़े और लकड़ी से उसका हाथ दूर किया। झटके से वह बेहोश हो गया। उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती किया। बिजली कंपनी की लापरवाही को लेकर लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है क्षेत्र में पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं।

33 Views
What do you think?

Leave a Reply