Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

आज हरदा प्रवास पर रहेंगे पीसीसी चीफ जीतू पटवारी

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी आज हरदा जिले के प्रवास पर रहेंगे। उनके आगमन को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। जिला कांग्रेस कमेटी हरदा के अध्यक्ष मोहन सांई ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी शाम 6 बजे हरदा डिग्री कॉलेज के सामने कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। स्वागत कार्यक्रम के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष सर्किट हाउस पहुंचेंगे, जहां वे जिले के वरिष्ठ नेताओं और जमीनी कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। इस दौरान आगामी रणनीतियों और संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की जाएगी। इसके बाद वे राजेश पटेल गोयत के यहां मां नर्मदा जी के भंडारे में भी शामिल होंगे। जिला कांग्रेस कमेटी ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं, मोर्चा संगठनों एवं पदाधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में डिग्री कॉलेज के सामने उपस्थित होने की अपील की है।

21 Views
What do you think?

Leave a Reply