Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

प्रदीप-प्रिया जैन को मिला भगवान के माता-पिता बनने का सौभाग्य

2 min read
Text Size:

-पंचकल्याणक महोत्सव में मिला सम्मान
अनोखा तीर, हरदा। पूर्व निमाड़ की पुण्य धरा खंडवा में आयोजित 1008 श्री आदिनाथ जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के पावन अवसर पर विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में हरदा निवासी प्रिया एवं प्रदीप अजमेरा को भगवान आदिनाथ के माता-पिता बनने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ है। जैन समाज हरदा के कोषाध्यक्ष राजीव जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि पूज्य मुनि श्री 108 आदित्य सागरजी गुरुदेव के मंगल आशीर्वाद से खंडवा में इस भव्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जैन परंपरा में नवीन जिनालय में भगवान की प्राणप्रतिष्ठा से पूर्व पंचकल्याणक गर्भ, जन्म, तप, ज्ञान एवं मोक्ष की धार्मिक क्रियाएं संपन्न कराई जाती हैं। इन्हीं धार्मिक विधियों के अंतर्गत भगवान के माता-पिता बनाए जाते हैं, जिसके लिए मुनिश्री द्वारा कठोर नियम, संयम और व्रतों का पालन करने वालों का परीक्षण कर चयन किया जाता है। इस क्रम में यह विशेष सौभाग्य हरदा के प्रदीप-प्रिया जैन अजमेरा को प्राप्त हुआ है। इस सम्मान के लिए उन्हें आजीवन कठिन नियम एवं संयम का पालन करना होगा। श्री अजमेरा दम्पत्ति को यह सौभाग्य मिलने पर नगर की जैन समाज में हर्ष का वातावरण है। आयोजन के तहत गोद भराई का भव्य कार्यक्रम हरदा में आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम रविवार, 5 अप्रैल को सायं 7 बजे दाल मिल परिसर, एलआईसी ऑफिस के पास आयोजित होगा। आयोजकों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है। आयोजक कौशल्या देवी अजमेरा एवं समस्त अजमेरा परिवार ने सभी से गरिमामयी उपस्थिति की अपेक्षा व्यक्त की है।

41 Views
What do you think?

Leave a Reply