Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

भक्ति और आस्था के साथ मना हनुमान लला का जन्मोत्सव

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, मसनगांव। अंचल में रामभक्त हनुमान लला का जन्मोत्सव भक्ति और आस्था के साथ मनाया गया। अखंड रामायण पाठ, सुंदरकांड और पारायण के बाद हवन-पूजन के साथ भगवान हनुमान लला का अभिषेक व श्रृंगार किया गया। दो दिनों से हनुमान जन्मोत्सव को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में तैयारियां चल रही थीं। गुरुवार को सुबह से ही मंदिरों में चोला चढ़ाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने हनुमानजी को चोला और नारियल चढ़ाकर हलवा और रोट का भोग लगाया। करीबी ग्राम कांकरिया, पलासनेर और कमताड़ा में भी हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिरों की साज-सज्जा के बाद भंडारों का आयोजन किया गया। मसनगांव में आयोजित भंडारे में एक हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

51 Views
What do you think?

Leave a Reply