Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

‘छोटा मुँह-खरी बातÓ अभियान के तहत हुआ कार्यक्रम  

2 min read
Text Size:

-युवाओं ने जेंडर समानता और सामाजिक मुद्दों पर रखे विचार
अनोखा तीर, रहटगांव। प्रवाह संस्था द्वारा संचालित ‘छोटा मुँह-खरी बातÓ अभियान के अंतर्गत ग्राम बड़वानी में ओपन माइक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को एक ऐसा मंच प्रदान करना था, जहां वे जेंडर इक्वालिटी, यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य व अधिकार, रूढ़िवादिताएं और सामाजिक बुराइयों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर खुलकर अपनी बात रख सकें और संवाद को बढ़ावा दे सकें। कार्यक्रम के दौरान इस्माईल इंटर्नशिप के युवाओं ने विभिन्न प्रस्तुतियां दीं, जिनके माध्यम से उनकी अभिव्यक्ति, कला और विचारों को सामने आने का अवसर मिला। प्रतिभागियों ने सामाजिक बदलाव की आवश्यकता पर जोर देते हुए अपने अनुभव और दृष्टिकोण साझा किए। प्रवाह संस्था वर्ष 1993 से एक स्वयंसेवी संगठन के रूप में कार्यरत है, जिसका मुख्यालय दिल्ली में स्थित है। यह संस्था मध्य प्रदेश सहित अन्य छह राज्यों में युवाओं के सतत विकास और क्षमता निर्माण के लिए कार्य कर रही है। संस्था युवाओं को उनके व्यक्तिगत और कौशल विकास के लिए विभिन्न कार्यशालाओं और गतिविधियों से जोड़ती है। कार्यक्रम का संचालन प्रवाह संस्था के चेंजमेकर महेंद्र वर्मा और हर्ष राठौर ने किया। इस अवसर पर बड़वानी के सरपंच सुनील साठे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही केलझिरी से उप सरपंच गोविन्द काजले, वन समिति से चट्टानशिंह, प्रवाह संस्था से हर्षा सिंघी, अपेक्षा, सतीश अमौले, गौतम, अभी खरया तथा स्माइल इंटर्न मौजूद रहे। पहर फाउंडेशन से इरशाद खान, राजेंद्र कलम एवं बड़वानी गांव के यूथ ग्रुप से किरण, करिश्मा और भारती भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रवाह संस्था की ‘माय लाइफ मेरा फैसलाÓ फेलोशिप से जुड़े चेंजमेकर हर्ष राठौर और महेंद्र वर्मा द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

51 Views
What do you think?

Leave a Reply