Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

स्कूल चलें हम अभियान 1 से 4 अप्रैल तक, प्रतिदिन होंगे अनेक कार्यक्रम

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हंडिया। प्रदेश में आज से शुरू हुआ ‘स्कूल चले हम अभियानÓ की अभिनव शुरुआत हो गई है। यह अभियान 1 अप्रैल से 4 अप्रैल तक चलाया जाएगा। नवीन शिक्षा सत्र वर्ष 2027 एक अप्रैल से आरम्भ होगा। इसी तारतम्य में आज हंडिया के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में छात्र-छात्राओं के प्रवेश उत्सव एवं स्कूल चले हम अभियान की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर की गई। इस मौके पर खंड चिकित्सा अधिकारी श्रीमती शैलजा महाजन, पूर्व जनपद सदस्य अरुण तिवारी, जनपद सदस्य प्रतिनिधि प्रभु दयाल धनगर, प्रभारी प्राचार्य पटेल सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी तथा पत्रकारगण उपस्थित थे। शिक्षा विभाग द्वारा स्कूली छात्राओं को पुस्तकों का वितरण तथा नि:शुल्क साइकिल का वितरण किया गया। शाला के प्रभारी प्राचार्य पटेल ने बताया कि 1 अप्रैल से 4 अप्रैल तक प्रतिदिन शालाओं में कार्यक्रम होंगे। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में सभी जिला कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।

51 Views
What do you think?

Leave a Reply