-हनुमान जयंती पर सामूहिक ‘गदा पूजनÓ
अनोखा तीर, हरदा। हनुमान जयंती के अवसर पर हिंदू जनजागृति समिति द्वारा देशभर में 850 से अधिक स्थानों पर सामूहिक ‘गदा पूजनÓ कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में युवाओं ने विजय का संकल्प लिया और धर्म व राष्ट्र की रक्षा के लिए संगठित होने का संदेश दिया। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, वर्तमान समय में विश्व युद्ध जैसी स्थिति के कगार पर खड़ा है। इतिहास के उदाहरणों का उल्लेख करते हुए बताया गया कि जिन युद्धों में हनुमानजी का आशीर्वाद रहा, वहां विजय सुनिश्चित हुई है। चाहे वह प्रभु श्रीराम की सेना में रावण की लंका का दहन करने वाले हनुमानजी हों या महाभारत में अर्जुन के रथ के ध्वज पर विराजमान होकर पांडवों को बल प्रदान करने वाले हनुमानजी, हर स्थान पर विजय प्राप्त हुई। छत्रपति शिवाजी महाराज के ‘हिंदवी स्वराज्यÓ की स्थापना में समर्थ रामदास द्वारा गांव-गांव में मारुति मंदिर स्थापित कर बलोपासना का जो कार्य किया गया, उससे स्वराज्य को आध्यात्मिक और सामर्थ्य का बल मिला। इसी संदर्भ में समिति ने बताया कि वर्तमान में देश और धर्म संकट के दौर से गुजर रहे हैं तथा भय का वातावरण निर्मित हो रहा है। ऐसे समय में प्रत्येक हिंदू में मारुति जैसे शौर्य, शक्ति और भक्ति का जागरण आवश्यक है। इसी उद्देश्य से हनुमान जयंती पर देशभर के विभिन्न राज्यों—महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और हरियाणा में सामूहिक गदा पूजन किया गया, जिसमें हजारों युवाओं ने भाग लिया। मध्य प्रदेश के इंदौर, मंदसौर और उज्जैन में भी यह आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान गदा पूजन विधि, हनुमानजी की आरती, मारुति स्तोत्र पाठ, शंखनाद और सामूहिक प्रार्थना के साथ ‘श्री हनुमते नम:Ó का नामजप किया गया। साथ ही ‘रामराज्य की स्थापना हेतु मारुति के गुणों को आत्मसात करनेÓ विषय पर मार्गदर्शन दिया गया और अंत में सामूहिक प्रतिज्ञा भी दिलाई गई। समिति के अनुसार, पिछले चार वर्षों से देशभर में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और इस वर्ष भी श्रद्धालुओं व विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों की उत्स्फूर्त भागीदारी देखने को मिली।
Views Today: 8
Total Views: 8

