Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

जनगणना 2027 के तहत पहले चरण की शुरुआत 16 अप्रैल से

2 min read
Text Size:

-नागरिक घर बैठे दर्ज कर सकेंगे अपना विवरण
अनोखा तीर, हरदा। जनगणना 2027 के तहत प्रथम चरण की शुरूआत 16 अप्रैल से होगी। इस ऐतिहासिक चरण में 16 से 30 अप्रैल 2026 के बीच नागरिक ‘स्व-गणनाÓ प्रक्रिया के माध्यम से अपने परिवार और घर की जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे। संयुक्त कलेक्टर एवं जिला जनगणना प्रभारी सुश्री रजनी वर्मा ने बताया कि स्व-गणना एक नया सुविधाजनक विकल्प है। यह परिवार के किसी भी उत्तरदाता को सुरक्षित वेब पोर्टल का उपयोग करते हुए अपने घर अथवा कार्यालय या अन्य किसी स्थान से ऑनलाइन अपने परिवार की जानकारी स्वयं भरने की सुविधा प्रदान करता है। सुश्री वर्मा ने बताया कि स्वगणना के तहत आपको ऑनलाइन फार्म भरकर एक विशिष्ट आईडी जनरेट करना होता है, जिसे बाद में आने वाले जनगणना कर्मचारी को दिखाना होता है, जिससे डेटा सत्यापन आसान हो जाएगा। यह पोर्टल 16 अलग-अलग भाषाओं में उपलब्ध होगा, ताकि लोग अपनी मातृभाषा में जानकारी साझा कर सकें। इस प्रक्रिया में मुख्य रूप से दो श्रेणियों में डेटा एकत्र किया जाएगा। मकान सूचीकरण के तहत घर के स्वामित्व, निर्माण सामग्री और उपलब्ध सुविधाओं का विवरण होगा तथा जनसंख्या विवरण के तहत परिवार के सदस्यों के नाम, उनकी आयु, शिक्षा और व्यवसाय की जानकारी शामिल होगी। सुश्री वर्मा ने नागरिकों से अपील की है कि स्वगणना के दौरान सही उत्तर देना धारा 8 के तहत अनिवार्य है। स्वगणना में सभी प्रश्नों का सही उत्तर दें। अंतिम सबमिशन से पहले, स्वगणना के माध्यम से दर्ज आंकड़ों की पर्यवेक्षकों द्वारा फील्ड विजिट के दौरान जांच की जाएगी।

68 Views
What do you think?

Leave a Reply