Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

आज से 3 अप्रैल तक बंद रहेगा नीलामी कार्य

1 min read
Text Size:

 अनोखा तीर, हरदा। सचिव कृषि उपज मंडी हरदा ने किसानों को सूचित किया है कि 27 मार्च से 3 अप्रैल तक कृषि उपजों का नीलामी कार्य बंद रहेगा। उन्होंने बताया कि 27 मार्च को राम नवमी, 28 मार्च को चतुर्थ शनिवार, 29 मार्च को रविवार, 30 मार्च को व्यापारिक लेखाबंदी व बैंक क्लोजिंग, 31 मार्च को महावीर जयंती, 1 अप्रैल को बैंकों द्वारा लेन-देन बंद, 2 अप्रैल को हनुमान जयंती तथा 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे के अवकाश के कारण मंडी प्रांगण में नीलामी कार्य नहीं होगा। किसानों से अपील की गई है कि वे इस अवधि में अपनी उपज विक्रय हेतु न लाएं।

55 Views
What do you think?

Leave a Reply