Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

शॉर्ट सर्किट को हल्के में न लें, तुरंत ठीक करवाएं

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने आमजन को आगाह किया है कि घर अथवा संस्थान में कहीं भी शॉर्ट सर्किट हो रहा है तो उसे हल्के में न लें, बल्कि तुरंत इलेक्ट्रीशियन को बुलाकर ठीक करवाएं। जरा सी असावधानी किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसके लिए आमजन को भी करंट से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम में सहयोग करना आवश्यक है। कंपनी ने कहा है कि यदि घरों में अर्थिंग नहीं है तो वायरिंग के पहले अर्थिंग अवश्य करें। घटिया या सस्ती वायरिंग की बजाय मानक स्तर की वायरिंग कराएं, जिससे शॉर्ट सर्किट से होने वाली हानियों से बचा जा सके। अधिकांश घटनाएं घटिया या पुरानी वायरिंग के कारण होती हैं, इसलिए लापरवाही महंगी पड़ सकती है। विद्युत लाइनों से संबंधित किसी भी शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1912, उपाय ऐप या समीप के वितरण केंद्र कार्यालय में संपर्क करें। कंपनी ने यह भी सलाह दी है कि विद्युत उपकरण, वायरिंग, स्विच आदि को स्वयं सुधारने के बजाय प्रशिक्षित इलेक्ट्रीशियन की सेवाएं लें।

29 Views
What do you think?

Leave a Reply