Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

पेटी का ताला तोड़कर ३ लाख नगदी व सोने के मोती चोरी

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, मसनगांव। ग्राम में सिराली मार्ग पर रहने वाले एक ग्रामीण के यहां अज्ञात चोरों ने पेटी का ताला तोड़कर 3 लाख 23 हजार रुपए नगदी और 12 सोने के मोती चोरी कर लिए। ग्रामीण अहमद खान ने बताया कि उनके घर के पीछे वाले कमरे में एक पेटी रखी हुई थी, जिसमें मकान बेचने पर विक्रेता द्वारा दी गई 3 लाख रुपए की राशि, 20 हजार रुपए का लोन तथा 3 हजार रुपए नगद रखे हुए थे। इसके साथ ही 12 सोने के मोती भी पेटी में रखे थे। अज्ञात चोरों ने पेटी का ताला तोड़कर उसमें रखा पूरा सामान निकाल लिया। घटना की सूचना सिविल लाइन थाने में दी गई, जहां से पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन की। अहमद खान ने बताया कि पीछे वाले कमरे में दरवाजा नहीं होने के कारण चोरों ने आसानी से पेटी का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।

36 Views
What do you think?

Leave a Reply