Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

इंपीरियल पब्लिक स्कूल ने रचा सफलता का नया इतिहास

2 min read
Text Size:

-अदिति राजपूत तहसील में बनी टॉपर
अनोखा तीर, खिरकिया। राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा घोषित कक्षा 5वीं और 8वीं के परीक्षा परिणामों में इंपीरियल पब्लिक स्कूल ने सफलता का नया इतिहास रच दिया है। स्कूल की होनहार छात्रा अदिति पिता रामपाल राजपूत ने 92.8 प्रतिशत प्राप्त कर पूरे तहसील में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। सफलता की इस श्रृंखला में अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मैरिट में स्थान हासिल किया। अदिति राजपूत ने 557 अंक (92.8 प्रतिशत) के साथ तहसील में प्रथम स्थान प्राप्त किया। नैतिक यादव ने 549 अंक 91.5 प्रतिशत के साथ विद्यालय में द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि खुशी राजपूत ने 544 अंक में से 90.6 प्रतिशत प्राप्त कर विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 5वीं के छात्र-छात्राओं ने भी शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय की श्रेष्ठता को सिद्ध किया। यह ऐतिहासिक परिणाम विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम, शिक्षकों के उत्कृष्ट मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के विश्वास का प्रतिफल है। इस उपलब्धि पर विद्यालय में हर्ष और उल्लास का माहौल है। प्राचार्य नितिन जाधव एवं खिरकिया राजपूत शिक्षण एवं सामाजिक विकास समिति के अध्यक्ष डॉ.अखिलेश सिंह राजपूत, कोषाध्यक्ष प्रमोद सिंह, बद्री प्रसाद पटेल, राजपूत समाज के अध्यक्ष शंकर सिंह पटेल, मूरत सिंह तोमर, विपत सिंह राजपूत, गणेश सिंह मौर्य सहित समस्त स्कूल स्टाफ और प्रबंध समिति के सदस्यों ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

41 Views
What do you think?

Leave a Reply