Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

‘विकसित भारत- जी-राम-जी, 2025 से संबंधित प्रतियोगिताओं की अंतिम तिथियों में  वृद्धि

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा ‘विकसित भारत जी-राम-जी (रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण) अधिनियम, 2025Ó के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं की अंतिम तिथियों में 15 दिवस की वृद्धि की गई है। यह निर्णय देशभर के युवाओं, विद्यार्थियों, स्वयंसेवकों एवं आम नागरिकों को अधिक अवसर प्रदान करने तथा प्रतियोगिताओं में अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। संशोधित अंतिम तिथियां इस प्रकार हैं – लोगो डिजाइन प्रतियोगिता हेतु माय गाव पोर्टल पर अब 4 अप्रैल 2026 तक आवेदन किए जा सकेंगे। इस हेतु पुरूस्कार राशि 50 हजार है। इसी प्रकार राष्ट्रीय रील/वीडियो चैलेंज प्रतियोगिता के लिए माय भारत पोर्टल पर 60 सेकंड्स फॉर माय विलेजÓ अब 5 अप्रैल 2026 तक अपलोड किए जा सकेंगे। प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभगियों को आकर्षक पुरूस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा विकसित भारत जी-राम-जी क्विज प्रतियोगिता के लिए माय भारत पोर्टल पर अब 7 अप्रैल 2026 तक आवेदन किए जा सकेंगे। प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदाय किए जाएंगे। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभागियों को ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन एवं आजीविका संवर्धन से जुड़े विषयों पर अपने रचनात्मक विचार, डिजिटल अभिव्यक्ति एवं ज्ञान को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। यह पहल युवाओं को अपने गांवों के विकास से जोड़ते हुए युवा शक्ति-पंचायत की प्रगति के संकल्प को सशक्त बनाती है तथा विकसित भारत के लक्ष्य को जन-आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने में सहायक है।
‘विकसित भारत
जी-राम-जी अधिनियम अंतर्गत ग्रामीण परिवारों को प्रतिवर्ष 125 दिनों के रोजगार की वैधानिक गारंटी प्रदान करने का प्रावधान किया गया है। साथ ही, यह अधिनियम ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के अवसरों के विस्तार, समावेशी विकास को बढ़ावा देता है। मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रदेश के युवाओं एवं नागरिकों से इन प्रतियोगिताओं में सक्रिय सहभागिता करने की अपील की गई है, जिससे वे अपने रचनात्मक योगदान से विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बन सकें।

68 Views
What do you think?

Leave a Reply