Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

मूंग सिंचाई कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। वर्ष 2026 मूंग सिंचाई कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग सुश्री सोनम वाजपेयी ने बताया कि सिंचाई नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी अजनई उपनहर विनीत बोर्याले रहेंगे। श्री बोर्याले का मोबाइल नम्बर 9516852837 है। उन्होने सिंचाई नियंत्रण कक्ष में प्रात: 6 बजे से 2 बजे तक के लिए अनुविभागीय अधिकारी यशवंत सिंह सोलंकी मोबाइल नम्बर 7354215269 तथा अमीन बीएस वर्मा मोबाइल नम्बर 9669526404, दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक के लिए अनुविभागीय अधिकारी मधुवन उरमलिया मोबाइल नम्बर 7770999321 तथा अमीन राजेश पुरी मोबाइल नम्बर 8305584622 की दूरभाष ड्यूटी लगाई है। इसके अलावा शासकीय अवकाश दिवसों में अतिरिक्त दल के रूप में प्रात: 6 बजे से 2 बजे तक के लिए भृत्य ललीत सिसोदिया मोबाइल नम्बर 9926803224 तथा दोपहर 2 बजे से 10 बजे तक के लिये चौकीदार सीताराम मोबाइल नम्बर 9301495590 की ड्यूटी लगाई गई है। सुश्री वाजपेयी ने निर्देशित किया है कि संबंधित अधिकारी तवा दांयी मुख्य नहर चैन क्र. 3008 पर प्राप्त होने वाले जल प्रवाह संबंधी अभिलेख संधारण के साथ किसानों से प्राप्त शिकायतों को भी दर्ज कर, उनके निराकरण हेतु संबंधितों को उसी दिन जानकारी देना सुनिश्चित करेंगे।

79 Views
What do you think?

Leave a Reply