Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

मूंग सिंचाई कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। वर्ष 2026 मूंग सिंचाई कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए संभागीय कार्यालय हरदा में सिंचाई प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग सुश्री सोनम वाजपेयी ने बताया कि सिंचाई नियंत्रण कक्ष के प्रभारी मौसम पोर्ते मोबाइल नम्बर 9131257384 रहेंगे। उन्होने सिंचाई नियंत्रण कक्ष में प्रात: 6 बजे से 2 बजे तक के लिये भृत्य पूनमचन्द केवट मोबाइल नम्बर 8305361390, दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक के लिये चौकीदार  संतोष ढोल्या मोबाइल नम्बर 7049646580 तथा रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक के लिये चौकीदार सफी खान मोबाइल नम्बर 9009411819 की दूरभाष ड्यूटी लगाई है। इसके अलावा शासकीय अवकाश दिवसों में अतिरिक्त दल के रूप में प्रात: 6 बजे से 2 बजे तक के लिये फिटर जगन लाल साहू मोबाइल नम्बर 7554511861 तथा दोपहर 2 बजे से 10 बजे तक के लिये स्टोर अटेण्डेंट कैलाश दोगने मोबाइल नम्बर 8109836047 की ड्यूटी लगाई गई है। सुश्री वाजपेयी ने निर्देशित किया है कि संबंधित अधिकारी तवा बांयी तट मुख्य नहर चैन क्रमांक 3006 से प्राप्त होने वाले जल प्रवाह संबंधित अभिलेख संधारण के साथ-साथ किसानों से प्राप्त शिकायतों को पंजी में दर्ज कर उनके त्वरित निराकरण के लिए सभी संबंधितों को उसी दिन जानकारी देना सुनिश्चित करेंगे।

53 Views
What do you think?

Leave a Reply