Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

संकल्प से समाधान अभियान…

1 min read
Text Size:

-जिला पंचायत में आज लगेगा शिविर  
अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित संकल्प से समाधान अभियान जिले में सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया जा रहा है। यह अभियान  12 जनवरी से 31 मार्च 26 तक संचालित किया जा रहा है , जिसका उद्देश्य शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक पहुँचाते हुए उनके  आवेदन एवं शिकायतों  का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित कराना है। इस अभियान की समस्त कार्यवाही सीएम हेल्पलाइन पोर्टल के माध्यम से की जा रही है तथा विभिन्न स्तरों पर  शिविरों का आयोजन कर नागरिकों से आवेदन प्राप्त एवं उनका निराकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज 26 मार्च को जिला स्तरीय शिविर  कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत के सभाकक्ष में प्रात: 11 बजे से किया जाएगा। इस अवसर पर अभियान की प्रगति की समीक्षा की जाएगी तथा शेष लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

74 Views
What do you think?

Leave a Reply