Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

पुलिस ने बाइक चोर को किया गिरफ्तार

1 min read
Text Size:

-वेयरहाउस के पीछे से चोरी की बाईक बरामद
अनोखा तीर, हरदा। हरदा सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने एक बाइक चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली है। थाना प्रभारी टीआई सुरेश कालभोर ने बताया कि 18 मार्च को शुक्ला कॉलोनी निवासी अर्जुन गायकवाड़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनकी शिकायत के अनुसार, रेलवे अस्पताल माल गोदाम के पास से उनकी बाइक चोरी हो गई थी। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान, पुलिस ने रविवार को संदेही संजू उर्फ संजय को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने चोरी की बाइक को छीपानेर रोड के पास एक वेयरहाउस के पीछे छिपा रखा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चोरी की बाइक जब्त कर ली। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल देवेंद्र सूरमा और अमित बोरासी की विशेष भूमिका रही।

19 Views
What do you think?

Leave a Reply